पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सरकार उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री




आवाज नागरिक की सम्पादक प्रतिक पाराशर ने सोशल मीडिया, डिजीटल मीडिया के लिए भी निती बनाने की मांग की


जयपुर / आवाज नागरिक की (सा.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और वे जनता तथा सरकार के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु बनकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकार समाज के विश्वास के पात्र होते हैं और जनहित के मुद्दों को सामने लाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में प्रदेशभर से आए पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब मीडिया निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करता है तो लोकतंत्र और अधिक सुदृढ़ होता है। पत्रकार समाज को जागरूक करने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते हैं। जनहित से जुड़ी खबरों को जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सूचना के इस युग में पत्रकारों का योगदान और भी बढ़ गया है, क्योंकि वे समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के राज्य बजट में पत्रकारों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिससे पत्रकारों को अधिक सुविधाएं और सुरक्षा मिल सकेगी।

इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज़ पेपर ऑफ इंडिया  के  प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र राज ने मुख्यमंत्री को श्री गणेश जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर शॉल और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

आवाज राजस्थान की के सम्पादक विजय कुमार पाराशर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बुके देकर अभिनन्दन करते हुए कहा की भजनलाल सरकार मीडिया फ्रेन्डली है पहले बजट मे अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए एक्फोजर विजीट व आरजीजेएच कार्ड की घोषणा कर क्रियान्वयन किया वही अब की बार अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए पत्रकार सम्मान निधी को बढाया गया है सम्पादक गोपाल लबाना ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पत्रकारों के हितो मे किये गये कार्यो के लिए आभार प्रकट किया ,आवाज नागरिक की सम्पादक प्रतिक पाराशर ने सोशल मीडिया, डिजीटल मीडिया के लिए भी निती बनाने की मांग की इस दौरान 



संगठन के आवाहन पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और पत्रकार हितों में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी पत्रकारों का धन्यवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में असमनी के पदाधिकारियों में महामंत्री अमृता मौर्य, कोषाध्यक्ष रूपेश टिंकर, संगठन मंत्री नागर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के संयोजक एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।



 आनंद शर्मा व पारीक का किया आभार प्रकट 


मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकारों से संवाद कार्यक्रम के बाद प्रदेश भर से आये पत्रकारों ने तथा आवाज राजस्थान की के सम्पादक विजय कुमार पाराशर , मरूप्रहार के गोपाल लबाना तथा युवा  पत्रकार प्रतिक पाराशर ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार आंनद शर्मा ओएसडी गोविन्द पारीक तथा मंच संचालन कर पत्रकारों की बात रखने पर शेखर पारीक का भी आभार प्रकट किया आंदन शर्मा व गोविन्द पारीक हमेशा सकारात्मक रूख के साथ पत्रकारों के सहयोग हेतु तत्पर रहते है .

Post a Comment

0 Comments