वार्ड 1 में विनोद डीडवानिया का जनसंपर्क, मतदाताओं से समर्थन की अपील



 अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी विनोद डीडवानिया ने शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।

विनोद डीडवानिया ने वाल्मीकि बस्ती, कोटड़ा आवासीय योजना सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी पीपलेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

अभियान के दौरान स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। चुनाव को लेकर वार्ड क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी लगातार मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हैं।


Post a Comment

0 Comments