अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी विनोद डीडवानिया ने शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।
दीपक चोपड़ा ने बताया कि विनोद डीडवानिया ने ज्ञान विहार, नक्षत्र रेजिडेंसी सहित वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। वार्ड में प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियानों के साथ चुनावी माहौल लगातार जोर पकड़ रहा है। प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने समर्थन में माहौल बनाने और अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे हुए हैं।

0 Comments