अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 1 में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। भाजपा प्रत्याशी विनोद डीडवानिया ने सोमवार को वार्ड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के तहत शाम 5:30 बजे स्काई टावर क्षेत्र में पहुंचकर विनोद डीडवानिया ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इससे पहले अग्रवाल समाज की ओर से कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं शाम को रामदेव बाबा मंदिर में स्वागत कार्यक्रम रखा गया। दिनभर के कार्यक्रमों के क्रम में रात 8:30 बजे कार्यालय में आयोजन किया गया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय निवासी, समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वार्ड नंबर 1 में प्रत्याशियों के लगातार जनसंपर्क से चुनावी माहौल भी जोर पकड़ता नजर आ रहा है।
0 Comments