जयपुर सिविल लाइंस में हड़कंप: मंत्री सुरेश सिंह रावत के घर में घुसा तेंदुआ, पास ही सचिन पायलट के आवास के आसपास भी घूमता दिखा




 जयपुर। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी सिविल लाइंस क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक तब हड़कंप मच गया जब जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी आवास में एक तेंदुआ घुस आया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घटना की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि यही वही तेंदुआ है, जिसे कुछ देर पहले सचिन पायलट के सरकारी आवास के आस-पास घूमते हुए देखा गया था। दोनों नेताओं के सरकारी घर आमने-सामने स्थित हैं, ऐसे में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

वन विभाग टीम के अनुसार तेंदुआ रात के समय गलियों से होते हुए वीआईपी क्षेत्र में पहुंचा। सुरेश रावत के आवास में प्रवेश करने से पहले यह तेंदुआ पायलट निवास की तरफ भी देखा गया था। कैमरा फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान इसकी पुष्टि करते हैं।

प्रशासन ने इलाके को घेराबंदी कर दिया है तथा वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश कर रही है। अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

2 वर्ष का बताया जा रहा है लेपर्ड

एक लेपर्ड के बच्चे ने नाक में किया दम , एक घर से दुसरे घर में लगा रहा छलांग
(अधिक जानकारी आने पर अपडेट किया जाएगा)

Post a Comment

0 Comments