जयपुर ( प्रतीक पाराशर )।
राजस्थान की Bhajanlal Sharma Government ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए विशेष शहरी सेवा शिविर–2025 आयोजित करने की घोषणा की है। शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग की ओर से ये शिविर 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक प्रदेशभर में आयोजित होंगे।
इन शिविरों को इस बार प्रथम कैंप की मान्यता दी गई है। यानी कृषि भूमि पर बनी कॉलोनियों को पहली बार नियमित करने का अवसर मिलेगा, जो पहले उपलब्ध नहीं था।
एक ही स्थान पर 20 से अधिक सेवाएं
इन शिविरों में आमजन को कई प्रकार की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:
-
पट्टा जारी करना
-
लीज राशि जमा करना
-
फ्री होल्ड मामलों का निस्तारण
-
भूखंडों का पुनर्गठन और उपविभाजन
-
भू-उपयोग परिवर्तन
-
ले-आउट योजना अनुमोदन
-
भवन निर्माण स्वीकृति
-
खांचा भूमि आवंटन और नियमितीकरण
एकमुश्त जमा पर सौ प्रतिशत ब्याज माफी
शिविरों के दौरान आमजन को बड़ी छूट दी जाएगी।
-
लीज राशि: 2025-26 तक की बकाया लीज राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में 100% छूट मिलेगी।
-
फ्री होल्ड पट्टे: 60% तक की छूट।
-
पुनर्गठन शुल्क:
-
250 वर्गमीटर तक 75% छूट
-
500 वर्गमीटर तक 50% छूट
-
1000 वर्गमीटर तक 25% छूट
-
-
भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क:
-
250 वर्गमीटर तक 50% छूट
-
500 वर्गमीटर तक 25% छूट
-
-
भवन निर्माण स्वीकृति (जी+1 तक): अनुमोदन शुल्क पर 50% छूट।
-
खांचा भूमि आवंटन: 100 वर्गगज तक 50% छूट।
-
69-ए के तहत फ्री होल्ड पट्टे:
-
200 वर्गमीटर तक 50% छूट
-
500 वर्गमीटर तक 40% छूट।
-
जनता को त्वरित राहत का लक्ष्य
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना है। विशेष टीम मौके पर आवेदन स्वीकार कर उसका निस्तारण करेगी, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
0 Comments