नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करते हुए वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीनियर ऑब्जर्वर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है।
जिलेवार पर्यवेक्षकों की सूची
हाईकमान ने बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसमें राजस्थान से कई नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, जिनमें शामिल हैं –
-
हरीश चौधरी
-
अशोक चांदना
-
रामलाल जाट
-
रफीक खान
-
अभिमन्यु पूनिया
-
करण सिंह उचियारड़ा
-
अनिल चौपड़ा
संगठन महासचिव का आदेश
कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर पर्यवेक्षकों की सूची सार्वजनिक की। पार्टी का मानना है कि इन नेताओं के अनुभव और संगठनात्मक पकड़ से बिहार चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

0 Comments