अजमेर। कांग्रेस संगठन को मज़बूत बनाने के अभियान के तहत एआईसीसी द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर शनिवार को अजमेर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन और सर्किट हाउस पर मौजूद रहे।
तंवर, जो पूर्व सांसद और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं, को अजमेर शहर और देहात जिलाध्यक्ष नियुक्ति के लिए रायशुमारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान उनके सहयोगी के रूप में पीसीसी उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल और श्रीगंगानगर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर भी साथ आए।
सर्किट हाउस में रणनीति बैठक
सर्किट हाउस पहुंचने के बाद तंवर ने शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन और देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ से अलग-अलग चर्चा की। बैठक में एआईसीसी के निर्देशों के अनुरूप रायशुमारी और संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा तय की गई।
स्वागत करने वालों में रहे वरिष्ठ नेता
केंद्रीय पर्यवेक्षक का स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, नाथूराम सिनोदिया, नसीम अख्तर, डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह रलावता, हेमंत भाटी, हरिसिंह गुर्जर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
इसके अलावा कैलाश झालीवाल, सुनील लारा, प्रताप यादव, अमोलक सिंह छाबड़ा, अंकुर त्यागी, नरेश सत्यावना, शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, शिवकुमार बंसल, वैभव जैन, नीरज यादव, मनीष सेठी, श्रवण टोनी, रेनू मेघवंशी, सुमित मित्तल, भवानी सिंह धाबाई आदि कार्यकर्ता स्वागत में मौजूद रहे।
रविवार को होगी अहम बैठक
पर्यवेक्षक तंवर रविवार दोपहर 12 बजे फॉयसागर रोड स्थित हंस पैराडाइज में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष चयन हेतु वन-टू-वन संवाद करेंगे।
संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटियों से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी ढांचे को मज़बूत करना और संगठन में जवाबदेही के नए पैमाने तय करना है।

0 Comments