RAS Transfer: राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले, अजमेर में 8 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी




 जयपुर, 11 अगस्त। राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 183 RAS अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में विभिन्न जिलों और विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में अजमेर जिले को भी प्रमुखता मिली है।

अजमेर में 8 अधिकारियों का पदस्थापन

कार्मिक विभाग के आदेश के मुताबिक अजमेर में 8 RAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें अशोक कुमार को उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण, जबकि प्रवीण कुमार-II को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), अजमेर लगाया गया है।

इसी तरह अर्चना कुमालिया को उपखंड अधिकारी, अराई, मोहन चौधरी को उपखंड अधिकारी, पीसांगन और धर्मेंद्र वर्मा को उपखंड अधिकारी, सावर नियुक्त किया गया है।

वहीं सुनील कुमार मीणा को उपखंड अधिकारी, भिनाय, दिव्या सोनी को सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), अजमेर और भरत राज गुर्जर को उपायुक्त, नगर निगम, अजमेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई जिलों में बदले प्रशासनिक अधिकारी

राज्य स्तर पर जारी तबादला सूची के तहत महावीर खराड़ी को अतिरिक्त आयुक्त (II), टीएडी, उदयपुर, योगेश कुमार श्रीवास्तव को महाप्रबंधक, गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड, जयपुर और नरेश बुनकर को अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) न्यायालय, पाली लगाया गया है।

डॉ. अशोक कुमार चतुर्थ को अतिरिक्त निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर, हरफूल पंकज को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अलवर और राजवीर सिंह चौधरी को सचिव, नगर विकास न्यास, सीकर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अशोक कुमार शर्मा को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली-बहरोड़, अनिल कुमार शर्मा को जिला रसद अधिकारी, उदयपुर तथा आलोक जैन को उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर लगाया गया है।

आकाश रंजन को सहायक आयुक्त (I), देवस्थान, जयपुर, जगदीश प्रसाद गौड़ को उपखंड अधिकारी, हिण्डौन और संजीव कुमार शर्मा को एसडीएम कोटड़ा एवं पदेन उप परियोजना अधिकारी (जनजाति), कोटड़ा नियुक्त किया गया है।

वहीं त्रिलोक चन्द मीणा को विशिष्ट सहायक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा विभाग, जयपुर तथा ओम प्रकाश सहारण को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्मिक विभाग के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Post a Comment

0 Comments