अजमेर । जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक कृषकों एवं पशुपालकों की ग्राम 2026 में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं संबंधितों को लाभ पहुँचाया जा रहा है ।
आज अजमेर उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गेगल मे आयोजित हुए शिविर का कृषि विपणन बोर्ड के निदेशक राजेश चौहान ने निरक्षण किया। इस दौरान चौहान ने उपस्थित ग्रामीणों को कृषि विपणन बोर्ड के द्वारा संचलित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि मंडीयो के माध्यम से किसानों को पहुचाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे मे बताया। इस दौरान कृषि कार्य के दौरा अकास्मिक मृतक तीन किसान परिवारों को मुख्यमंत्री कृषक साथ योजना के चैक सौपे।
निदेशक राजेश चौहान ने इस दौरान किसानो को जानकारी दी की किसान अब पीएम एफ वाई योजना के माध्यम से स्वय का उद्योग भी स्थापित कर सकता है उन्होंने पीएम एफ वाई योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए योजना के तहत दी जानी वाली छुट तथा प्रक्रिया के बारे मे बताया इस दौरान किसानों से मुलाक़ात कर जानकारी भी ली!
गेगल मे आयोजित शिविर मे सम्बंधित सभी विभागों के अधिकारी के साथ डीबी बालकिशन शर्मा, कृषि विपणन, मदन लाल सैनी सचिव कृर्षि मंडी, सहित महेश शर्मा, एसी यादव सहित अधिकारी उपस्थित रहे
मदन लाल सैनी ने प्रगति रिपोर्ट के बारे मे जानकारी दी
अजमेर फल मंडी सचिव मदन लाल सैनी ने शिविर मे किसानो को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने मुख्यमंत्री कृर्षंक साथी योजना की विस्तार से जानकारी दी वंही किसान, पल्लेदार, मजदूरो के लिए कृर्षि मंडी के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी

0 Comments