कृषकों में जल संरक्षण एवं मृदा संवर्धन में जागृति लाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Uploading: 72701 of 72701 bytes uploaded.


अजमेर । जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिलीप जादवानी ने बताया कि जल ग्रहण घटक योजना अंतर्गत अजमेर जिले की समस्त 6 परियोजनाओं में राज्य सरकार के निर्देशानुसार के कृषकों में जल संरक्षण एवं मृदा संवर्धन में जागृति लाने के लिए शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति अंराई के ग्राम देवपुरी, किशनगढ़ के गांव मंडोलाव, पीसांगन के गांव गोला, सरवाड़ के गांव भगवानपुरा, भिनाय के गांव एकलसिंहा एवं केकड़ी के गांव में एक दिवसीय कृषक जागृति से समृद्धि की ओर संकल्पना में कृषक की आय वृद्धि एवं जैविक खाद के उपयोग तथा जल ग्रहण प्रबंधन विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें अजमेर जिले की समस्त 6 परियोजनाओं के लाभान्वित कृषकों ने भाग लिया। फोटो प्रशिक्षण में कृषि विभाग उद्यान विभाग एवं जल ग्रहण विभाग के कार्मिकों ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments