अजमेर । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त की राशि के हस्तानांतरित करने का जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी में बुधवार 19 नवम्बर को दोपहर एक बजे होगा। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि इसका राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम कोयम्बटूर तमिलनाडू में आयोजित किया जाएगा। अजमेर के जिला स्तर पर कार्यक्रम में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसी प्रकार ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 21वीं किश्त के रूप में हस्तानांतरित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल को नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी के निदेशक डॉ. विनय भारद्वाज एवं सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार राजीव कजोत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

0 Comments